अल्मोडा़-आज अल्मोडा़ के कांंग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण अभियान के नाम पर ऋषिकेश में कई धार्मिक स्थलों के साथ-साथ पूर्व से स्थापित शहीद स्मारक को तोड कर राज्य आन्दोलन के शहीदों का अपमान करने के साथ ही आन्दोनकारियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गयी है।उन्होंने कहा कि इसके विरोध में आज कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्रवान पर सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा सरकार का पुतला दहन करने कर रही है।श्री पाण्डे ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है जिससे जनभावनाऐं आहत हो रही हैं परन्तु ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश सरकार को जनभावनाओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है।पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,पूर्व प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी,ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा,यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,यूथ विधानसभा अध्यक्ष धीरेन्द्र गैलाकोटी, वरिष्ठ कांग्रेसी बिन्दु रौतेला,सभाषद सचिन आर्या,ललित सतवाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखर पान्डेय,दिनेश पिलख्वाल,महिपाल सिंह राजपूत, रमेश नेगी,मनोज जोशी,अशोक ग्वासीकोटी,फाकिर खान,कार्तिक साह,वैभव पाण्डेय,किशनलाल,पंकज काण्डपाल,मुकेश नेगी,हेम तिवारी, संजय दुर्गापाल,विनोद वैष्णव,शरद साह,अम्बीराम, शिब्बू मेहरा सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।