अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा के कांंग्रेसजनों ने उत्तराखंड प्रदेश में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह,चुनाव समिति के अध्यक्ष हरीश रावत सहित विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों,कार्यकारी अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए अति प्रसन्नता व्यक्त की।इस अवसर पर कांंग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय के नेतृत्व में चौघानबाटा में एकत्रित होकर भव्य आतिशबाजी की तथा मिष्ठान वितरण किया।इस अवसर पर कांग्रेसजनों का जोश देखने लायक था तथा पूरा माहौल कांंग्रेस जिन्दाबाद के नारों से गुंजायमान रहा।यहां उपस्थित जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने राष्ट्रीय कांंग्रेस नेतृत्व एवं प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब यह सुनिश्चित हो गया है कि पूरे प्रदेश की कांंग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ २०२२ में इस प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि आज जनता महंगाई, बेरोजगारी और अवरूद्ध विकास से त्रस्त हो चुकी है तथा पूरे प्रदेश की जनता इस प्रदेश में कांंग्रेस की सरकार देखना चाहती है।आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,सभाषद सचिन आर्या,यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पान्डेय,पूर्व सभाषद किशनलाल,महिला नगर अध्यक्ष गोपा नयाल,जिला महामंत्री राधा बिष्ट,गीता सैनी,जिला महासचिव गीता मेहरा,ललित सतवाल,दिनेश नेगी,अम्बीराम, अरविन्द रौतेला,नवीन कनवाल,विनोद कुमार,प्रदीप बिष्ट,राबिन भण्डारी,अख्तर हुसैन,मुकेश नेगी,जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,पारितोष जोशी,महेश आर्या,भानु सिंह बिष्ट सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।