अल्मोड़ा-अल्मोड़ा के मुख्य प्रशिक्षक एवम् राष्ट्रीय रैफरी (ऑफिशियल) ब्लैक बेल्ट स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी अल्मोडा के महासचिव कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि आगामी माह दिसम्बर में (यू पी राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता) जो कि दिनांक 23 दिसंबर 2022 से 25 दिसम्बर तक लखनऊ में सम्पन्न होनी है।उक्त प्रतियोगिता में अल्मोड़ा से गुंजन पांडे, कमल कुमार बिष्ट,जीपी पंकज,कनिष्का भंडारी निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में(राष्ट्रीय रैफरी) ऑफिशियल बतौर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।ज्ञातव्य हो गुंजन पांडे,जीपी पंकज,कमल कुमार बिष्ट,कनिष्का भंडारी राष्ट्रीय रैफरी के रूप में विगत कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्यों का हिस्सा रह चुके हैं।
