अल्मोड़ा-अल्मोड़ा जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में मार्च के प्रथम सप्ताह से विगत वर्षों की भांति अल्मोड़ा सॉकर लीग का आयोजन किया जाएगा।जिसमें विगत वर्षों की भांति ही टीमें प्रतिभाग करेंगी।यह प्रतियोगिता लीग स्तर की होगी। विजेता टीम को नगद धनराशि के रूप में पुरस्कार दिए जाएंगे।इसके अतिरिक्त बेस्ट गोलकीपर,बेस्ट प्लेयर, बेस्ट टीम जैसे अनेक पुरस्कार टीमों को दिए जाएंगे।इस बार का टूर्नामेंट फुटबॉल में अपना संपूर्ण जीवन देने वाले इंद्रेश बाबा जी के नाम पर संचालित किया जाएगा और समस्त फुटबॉल प्रेमियों की तरफ से एक श्रद्धांजलि भी होगी।फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारी जोरो शोरो से चल रही है और इसे सफल बनाने के लिए अल्मोड़ा फुटबॉल एसोसिएशन अपनी कमर कस चुकी है।विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी यह टूर्नामेंट अपनी भव्यता ले सके इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और यह टूर्नामेंट सफल टूर्नामेंट हो इसके लिए अनेक कमेटियों का गठन भी शीघ्र किया जाएगा।फुटबॉल एसोसिएशन सभी खेल प्रेमियों का आह्वान करती है कि इस टूर्नामेंट को सफल बनाएं और अधिक से अधिक लोग इसमें प्रतिभाग करें।यह सीजन प्रतियोगिता का तीसरा सीजन होगा। इससे पूर्व विगत वर्ष इस प्रतियोगिता को अल्मोड़ा सॉकर बॉय द्वारा जीता गया था।प्रतियोगिता आयोजन समिति में अल्मोड़ा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कनवाल,सचिव विनीत बिष्ट,सौरभ वर्मा,भैरव गोस्वामी,मनोज सिह पंवार,मनोज सनवाल,मनोज जोशी,चन्दन लटवाल,राहुल वोहरा, रोहित साह,अभय साह,अमित साह, दीपक वर्मा,अर्जुन बिष्ट,मनीष कनवाल,मनीष बिष्ट,अशोक कनवाल,गिरीश धवन,मनोज कनवाल,भगवती चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।