अल्मोड़ा-अल्मोड़ा गैस सर्विस के मैनेजर मुकेश जलाल ने गैस वितरण को 4 अप्रैल से 17 अप्रैल तक गैस किस क्षेत्र में बांटी जाएगी इसकी सूची सार्वजनिक की है ताकि जनता को परेशानी ना हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा गैस सर्विस के उपभोक्ताओं को जानकारी देते हुए बताया है कि उपभोक्ता अपनी DAC डिलीवरी प्राप्त करते समय सही से डिलीवरीमैन को उपलब्ध कराए।गलत DAC अथवा बिना DAC से आपकी अगली बुकिंग प्रभावित हो सकती है।बुकिंग करने उपरांत तुरंत DAC प्राप्त नहीं होगा,इसमें कुछ समय लग सकता है,इसलिए परेशान न हो। अगर आपको बुकिंग प्राप्त हो गई है तो DAC अवश्य प्राप्त होगा।बुकिंग करने से पहले अपना डिलीवरी एरिया अथवा मोबाइल संख्या अवश्य जांच ले जिससे भविष्य में परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य रखने एवं परेशान न होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बुकिंग करने उपरांत तुरंत डिलीवरी नहीं होगी।7 दिनों से पहले डिलीवरी नहीं की जा सकेगी। इसलिए व्यर्थ में अपना समय लाइन में लग कर न गवाए, अपनी बारी का इंतजार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *