अल्मोड़ा-आज दिनांक 26-8-2025 को अल्मोड़ा डेंटल क्लिनिक (सेंट्रल बैंक के ऊपर माल रोड) की डॉक्टर निदा हामिद ने स्प्रिंग डेल्स स्कूल लिंक रोड अल्मोड़ा में नि:शुल्क दंत जांच शिविर लगाया जिसमे कक्षा 11 एवं 12 के विधार्थियों ने अपने दांतों की जांच करवाई एवं परामर्श प्राप्त किया।इसके अतिरिक्त डा. निदा हामिद ने विधार्थियों को दंत रोगों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी एवं दांतों के मॉडल एवं टूथ ब्रश के माध्यम से ब्रश करने का सही तरीका भी बताया।जांच कराने हेतु विधार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।अंत मे स्प्रिंग डेलस स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योत्स्ना सोहनलाल ने डा. निदा हामिद को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह शिविर छात्र एवं छात्राओं के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *