अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा का पुतला दहन किया।इस अवसर पर अल्मोड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि हरिद्वार में भाजपा नेत्री द्वारा अपनी बेटी का शारीरिक शोषण करवाया गया और अपनी बेटी का गैंग रेप करवाया गया।उसके विरोध में आज अल्मोड़ा कांग्रेस द्वारा भाजपा का पुतला दहन किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है आज उसी के राज में भाजपा की नेत्री द्वारा ही अपनी पुत्री का गैंग रेप करवाया गया जिससे भाजपा का चाल,चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है कि आज भाजपा का चरित्र क्या हो गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जितनी भी बलात्कार की घटना सामने आयी है उनमे भाजपा के नेताओं की संलिप्तता ही सामने आ रही है। पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव,आनंद सिंह बिष्ट,नारायण दत्त पाण्डेय,पूरन रौतेला,हेम चंद्र तिवारी,महेश आर्या, परितोष जोशी,कार्तिक साह,बी के पाण्डेय,गोविन्द मेहरा,भैरव गोस्वामी, अमन अंसारी,दीपक कुमार,अनूप भारती,ललित सतवाल,गोपाल तिवारी बलवंत राणा,अशोक गोस्वामी,यश बूढ़ोली,रमेश नेगी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *