अल्मोड़ा-आज दिनांक 19 दिसम्बर 2025 को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय कांग्रेस कार्यालय चौघानपाटा में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज एवं संचालन महानगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने किया।बैठक में एसआईआर एवं संगठन की मजबूती के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने एस आई आर के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि हमारे पार्टी ने बूथों में कोई खामियां ना हो और कोई गड़बड़ ना हो इसके लिए संगठन स्तर पर जागेश्वर विधानसभा से जिला महामंत्री दिवान सतवाल, सोमेश्वर विधानसभा से जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल और अल्मोड़ा विधानसभा से पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला को बी एल ए प्रथम की नियुक्ति की हैं और उनके ऊपर सहयोग के लिए अल्मोड़ा विधानसभा से प्रभारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र विष्ट और गोपाल विष्ट,सोमेश्वर विधानसभा में प्रभारी के रूप में आनन्द सिंह विष्ट और एन डी पांडे को,जागेश्वर विधानसभा में प्रभारी के रूप में दीप सिंह डांगी सहित अन्य नियुक्त कर दिए गए हैं।इस अवसर पर उपस्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा चुनाव को जीतने के लिए हर हथकंडे को अपना रही है उसको रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी आज देश सहित पूरे प्रदेश में एस आई आर की गतिविधियों को एकजुट होकर ध्यान देने का काम कर रही है।इस अवसर पर उपस्थित अल्मोड़ा विधानसभा के विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज देश एवं प्रदेश में एस आई आर की प्रकिया गतिमान है।हर कार्यकर्ता को मतदाता सूची में कोई नाम ना छुटे इसमें नजर रखना बेहद जरूरी है।इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि आज भाजपा की सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर लूट मचा रखी है।बेरोजगारी चरम पर है,महिलाएं असुरक्षित है तथा जनता तमाम मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरकर आन्दोलन कर रही है। इस अवसर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज,अल्मोड़ा विधानसभा विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधासभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल,पूर्व संसद प्रदीप टम्टा,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र बाराकोटी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,पूर्व अध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे,महिला जिलाध्यक्ष राधा विष्ट,ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र विष्ट, शिवराज नयाल,एडवोकेट महेश चंद्र,गोविन्द बल्टियाल,तारा चन्द्र साह,पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, दानिश खान,बी के पाण्डेय, निज़ाम कुरैसी, कुंदन नेगी,जया जोशी,भगवती मटेला,चन्दन कुमाउनी,रोहित रौतेला,अशोक गोस्वामी, गोविन्द मेहरा,गजेन्द्र फर्तियाल,कार्तिक साह,हेमा आर्या,कमलेश्वर,पंकज पाठक, गोपाल गुरुरानी,जगदीश पाण्डेय, कमल बिष्ट,बाल विक्रम रावत, गोपाल सिंह चौहान,आनंद विष्ट, गीता मेहरा,जया जोशी,देव कनवाल,परितोष जोशी,पार्षद वैभव पांडे,अंकुर कांडपाल,देव चौहान,इसरार अहमद,चन्दन भोज,हेम आर्या,मनोज विष्ट, सुशील साह,भैरव गोस्वामी, पार्षद मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *