अल्मोड़ा-कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने बताया कि भाजपा के मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा पहाड़ के लोगो को जिस तरह गाली देकर हमारा अपमान किया है उसके विरोध में ऐसे मंत्री का कल जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दोपहर 12 बजे पुतला दहन किया जायगा। उन्होंने कांग्रेस के सभी फ्रन्टलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कल 22 फरवरी शनिवार दोपहर 12 बजे चौघानपाटा पहुंचने की अपील की है।
