अल्मोड़ा-एसएसजे परिसर अल्मोड़ा से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे राजेंद्र सिंह राठौर बागेश्वर जनपद के भाजपा के जिला मंत्री बनाए गए हैं।राजेंद्र सिंह राठौर पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री और विद्यार्थी परिषद में कई अन्य अहम दायित्वों का निर्वहन भी कर चुके हैं।छात्रसंघ चुनावों में राठौर हमेशा से ही अहम भूमिका निभाते आए हैं।राजेंद्र सिंह राठौर अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता और वाकपटुता के लिए भी जाने जाते हैं।इस मौके पर राजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि वह संगठन के लिए दिन रात मेहनत करेंगे और भाजपा को मजबूत करने में उनसे जो भी हो पाएगा वह करेंगे।साथ ही उन्होंने जिला और प्रदेश नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया है।राठौर के जिला महामंत्री बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल,बागेश्वर विधायक चन्दन राम दास,पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गड़िया,जिला पंचायत अध्यक्ष बसन्ती देव,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अल्मोड़ा अक्षित पाण्डे,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभाविप आशीष जोशी,व्यापार मंडल उपसचिव अल्मोडा राहुल बिष्ट,ग्राम प्रधान छाना अल्मोडा दीपक अधिकारी,नगर अध्यक्ष भाजयुमो हल्द्वानी कमल रावत आदि ने खुशी व्यक्त की है।