अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के वरिष्ठ नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी जी का 88 वां जन्म दिवस भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अल्मोड़ा में धूमधाम से मिष्ठान वितरण कर मनाया गया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि अल्मोड़ा की माटी में 5 जनवरी 1934 को जन्मे डॉ मुरली मनोहर जोशी जी ने इंटर तक की पढ़ाई अल्मोड़ा जीआईसी से की।तत्पश्चात उच्च शिक्षा हेतु इलाहाबाद चले गए। उन्होंने जनसंघ भाजपा में विभिन्न पदों में रहकर अटल,आडवाणी के बाद तीसरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। वह एकता यात्रा निकालकर कश्मीर के लाल चौक में राष्ट्रीय झंडा फहरा कर आतंकवादियों की चेतावनी स्वीकार की।जिसकी परिणीति आज कश्मीर से धारा 370 समाप्त हुई।उन्हीं के नेतृत्व में 6 दिसंबर 1992 को बाबरी ढांचा ध्वस्त हुआ जिसमें वह निर्दोष साबित हुए व आज राम मंदिर का निर्माण हुआ।इस अवसर पर भाजपा नेता राजीव गुरुरानी ने कहा कि जोशी जी ,अटल जी के बाद दूसरे बड़े नेता है जो कि अल्मोड़ा इलाहाबाद कानपुर अलग-अलग लोकसभा से जीते।वह देश के गृहमंत्री,मानव संसाधन मंत्री सहित विभिन्न पदों पर रहे।हम उनके दीर्घ जीवन की कामना करते हैं।इस अवसर पर जिला महामंत्री महेश नयाल,जिला मंत्री विनीत बिष्ट,जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल वोहरा,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन भट्ट,अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवीर आर्या, अनुसूचित मोर्चा सोशल मीडिया प्रमुख मुकुल कुमार,मनोज जोशी,अशोक जलाल आदि उपस्थित रहे।