अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में आज संगठन पर्व के तहत संगठन चुनाव की मंडल कार्यशाला का आयोजन गीता भवन नंदा देवी में किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडल संगठन चुनाव प्रभारी राजेंद्र बिष्ट,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,ललित लटवाल,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला की शुरुआत की।इस अवसर पर उपस्थित मुख्य वक्ता राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 20 नवंबर तक नगर मंडल के प्रत्येक बूथ में बूथ समिति का गठन किया जाना है।इसके तहत प्रत्येक बूथ में 11 सदस्यों की बूथ समिति बनाई जाएगी जिसमें अधिकतम तीन महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होगा।इस अवसर पर नगर के सात शक्ति केंद्रों के शक्ति केंद्र सहयोगी भी बनाए गए जो विभिन्न बूथों पर जाकर समिति के गठन में सहयोग करेंगे।इस अवसर पर जिला सक्रिय संस्था अभियान के संयोजक कैलाश गुरुरानी ने कहा कि जिन सदस्यों ने अभी तक सक्रिय सदस्यता के लिए आवेदन नहीं किया है वह तत्काल सक्रिय सदस्यता के लिए आवेदन कर लें ताकि बूथों के गठन में सक्रिय सदस्यों की सहभागिता हो सके।नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ समिति के गठन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा जिस बूथ में बूथ समिति का गठन होगा वहां पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।सक्रिय सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक अर्जुन बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अपने-अपने सक्रियता फॉर्म जल्द से जल्द नगर मंडल में जमा कर दें।कार्यशाला को जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, निवर्तमान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल आदि ने संबोधित किया।बैठक का संचालन नगर महामंत्री मनोज जोशी ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,को ऑपरेटिव बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल,किरण पंत,बीना नयाल,मनोज वर्मा,अजय वर्मा,जगत तिवारी,विनीत बिष्ट,बंसीलाल कक्कड़,निर्मला जोशी,दर्शन रावत, चंदन रावत, सौरभ वर्मा,जगत भट्ट, नरेंद्र बिष्ट,दिनेश मठपाल,मनीष जोशी, निवर्तमान सभासद जगमोहन बिष्ट,श्याम पांडे,रमेश मेर,दिशांत पवार,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा,तारा जीना,नेहा उप्रेती,पूनम पालीवाल,ममता शाह,कृष्ण बहादुर सिंह, भाजयुमो नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा,आशीष उपाध्याय,पीयूष कुमार,मोहित बिष्ट,त्रिलोक रौतेला, हरीश जोशी,राहुल बिष्ट,देवेंद्र कुमार, धीरज बोरा,उस्मान बख्श सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *