अल्मोड़ा-रविवार सायं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अल्मोड़ा इकाई द्वारा 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों की शहादत के दो वर्ष पूर्ण होने पर शहीद पार्क अल्मोड़ा में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा देश की आन बान शान की रक्षा हेतु तैनात वीर जवानों को याद करते हुए भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम की जय जयकार की।विद्यार्थी परिषद अल्मोड़ा द्वारा कहा गया कि किसी भी देश के के सैनिक सम्मान के प्रथम हकदार होते हैं।एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि शहीदों के शौर्य पराक्रम को सम्मानपूर्वक याद किया जाए।जिला संयोजक कमल नेगी द्वारा कहा गया कि सैनिक जो कि दिन रात सीमाओं पर तैनात होकर देश की रक्षा करते हैं तथा जिन सैनिकों के कारण हम सभी अपने अपने घरों में सुरक्षित हैं वो सैनिक देश में सम्मान के प्रथम हकदार हैं।कार्यक्रम में प्रदेश सहमंत्री राजन चन्द्र जोशी,विभाग संयोजक देवाशीष धानिक,प्रदेश शोध सह प्रमुख दीपक उप्रेती,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन नैनवाल,वरूण कपकोटी,अनुनय पान्डेय,परिसर अध्यक्ष देवेश बिनवाल,परिसर मंत्री अभिनव परिहार,परिसर उपाध्यक्ष सचिन बोरा,परिसर मीडिया प्रभारी राहुल कनवाल,मनीष कनवाल,रोहित वर्मा,तनुज,भारतेन्दु, रोहित बिष्ट,गोविन्द सिंह डांगी,सार्थक,रोहित, नीरज,शान्तनु, पवन जोशी,आशीष सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
