अल्मोड़ा-कल दिनांक 9 दिसंबर को उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त उपाध्यक्ष उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड गोविंद सिंह पिलख्वाल दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री का अल्मोड़ा आगमन होगा।सभाषद अमित साह मोनू ने बताया कि प्रातः 11 बजे लोधिया बैरियर में उनका नगर आगमन पर स्वागत होगा। उसके पश्चात सन सिटी सेंटर स्टेट बैंक बिल्डिंग मे स्वागत कार्यक्रम होगा। उनके अल्मोड़ा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है और कार्यकर्ता आज से ही तैयारी में जुटे हुए हैं।नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तैयारी में लगे हुए हैं उनके साथ लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू),कृष्णा सिंह,दर्शन रावत,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मेहता,भाजयूमो नेता पंकज भाकुनी,सोनू बिष्ट,वीरेंद्र जीना,दीपक पांडेय ओर भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।