अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा कोरोना महामारी के दूसरी लहर में सभी थाना प्रभारियों को एक ओर नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्व कार्यवाही के निर्देश,वहीं दूसरी ओर हर जरूरतमन्दों की मदद एवं कठिन परिस्थितियों में भी मानवता का फर्ज निभाने की प्रेरणा से प्रेरित हो कर अल्मोड़ा पुलिस लगातार मानवता का फर्ज निभा रही है।दिनाॅक 5 मई को चौखुटिया पुलिस को सूचना मिली कि भैल्ट गाॅव में एक अज्ञात वृद्व उम्र लगभग 50-55 वर्ष मूर्छित अवस्था में पड़ा है तथा कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से गाॅव में दहशत का माहौल बना हुआ है कोई भी पास जाने को तैयार नहीं है।इस सूचना पर मासी चौकी प्रभारी उ०नि० सुनील धानिक अपनी टीम का० दीपक सक्टा,का० गुमेज एवं होमगार्ड पंकज गिरी एवम स्थानीय प्रताप सिंह भंडारी के साथ तुरन्त 10 किलोमीटर सड़क मार्ग एवं ढेड़ किलोमीटर लगभग पैदल व नदी के मार्ग को पार कर पहॅुचे।मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए पीपीई किट पहनकर तथा कोरोना उपबन्धों का पालन करते हुए दुर्गम स्थान से पैदल व नदी पार कर मूर्छित व्यक्ति को कंधे में लेकर सड़क तक लेकर चौखुटिया अस्पताल पहॅुचाया।
उक्त व्यक्ति को डाॅक्टरो द्वारा मृत घोषित कर दिया गया तथा उक्त की कोरोना जाॅच कराने के बाद रिर्पोट नेगेटिव आई,जिसका पंचायतनामा भर आवश्यक कार्यवाही की गई।उक्त व्यक्ति की पहचान आनन्द सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी ग्राम झुडंगा चौखुटिया के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि आनन्द सिंह मानसिक रूप से परेशान थे,आये दिन घर से चले जा रहे थे,2-3 दिन से घर नहीं आने के कारण आस-पासे ढूढ खोज की जा रही थी।