अल्मोड़ा-अखिल भारतीय समानता मंच के केन्द्रीय सचिव एल पी रतूड़ी द्वारा अखिल भारतीय समानता मंच की वर्चुअल बैठक में कहा गया कि माह फरवरी 24 तक गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों में जनपद शाखा का गठन कर दिया जाएगा और कुमाऊं मण्डल के तीन जिलों चंपावत,ऊधमसिह नगर,बागेश्वर में भी शाखा गठन हो जायेगा।केन्द्रीय सचिव एल पी रतूड़ी द्वारा अखिल भारतीय समानता मंच उत्तराखंड के सभी पदाधिकारियों से संगठन एकता बनाए रखने व सदस्यता अभियान को तेज करने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष वी के धस्माना, राष्ट्रीय सचिव वी पी नौटियाल व सचिव कुकरेती द्वारा कहा गया कि अखिल भारतीय समानता मंच समाज में जागरूकता अभियान चलायेगा तथा अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत रहने का आह्वान किया गया।उपाध्यक्ष पी सी तिवारी द्वारा संगठन एकता पर बल दिया गया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत रहना ही होगा अन्यथा जो अधिकार व लाभ मिले हैं वह भी छीनने में देर नहीं है।गढ़वाल मंडल संयोजक स्वरूप जोशी ने कहा कि फरवरी 24 तक सभी गढ़वाल मंडल की शाखाएं गठित कर ली जायेगी। जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा वैभव जोशी द्वारा कहा गया कि जनपद अल्मोड़ा में महिला विंग के गठन पर भी विचार किया जा रहा है।वक्ताओं द्वारा सवर्ण आयोग गठन करने की भी मांग की गई। बैठक में बहादुर देव,भगवंत रावत, भूपेन्द्र देव,डा पी सी पसबोला, गंगाराम सकलानी,जीवन ओली,मनोज पाण्डेय, रजनीश पंत, तेज मेहरा,भुवन सिंह,वैभव जोशी, विनोद प्रकाश, यशोदा योगेश डिमरी, दिगम्बर फुलोरिया,मोहन जोशी,नरेश कुमार,राजीव उनियाल,जय पांडे वर्चुअल बैठक में उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय समानता मंच के प्रदेश अध्यक्ष वी के धस्माना व संचालन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक व उपाध्यक्ष पी सी तिवारी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *