अल्मोड़ा-एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल द्वारा आमरण अनशन के बाद भी सभी तीन मामलों मुख्य प्रशासनिक अधिकारी से प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति संशोधन,पदोन्नति स्थल हेतु काउंसिलिंग कराने व सभी पदों पर पदोन्नति इसी भर्ती वर्ष में कराने के निस्तारण नहीं होने पर रोष प्रकट किया गया है।एसोसिएशन के सचिव धीरेन्द्र पाठक ने बताया कि शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा द्वारा आमरण अनशन के दौरान सभी अवशेष मामलों में वार्ता का आश्वासन दिया गया था तथा शिक्षा मंत्री द्वारा भी शिक्षा निदेशक को सभी मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए थे।विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,मंत्री श्रीमती रेखा आर्य,विधायक व कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल,विधायक पिथौरागढ़ श्रीमती चन्द्रा पंत एवं विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा भी अधिकारियों से वार्ता व पत्र लिखकर निर्देश जारी किए गए थे।वक्ताओं द्वारा बार बार गोपनीय आख्या आमंत्रित करने पर भी रोष प्रकट किया गया।उन्होंने कहा कि जब पूर्व पद पर गोपनीय आख्या मांगी गई है तो उसी गोपनीय आख्या को वर्तमान पदोन्नति हेतु पुनः नहीं मांगना चाहिए।मूल गोपनीय आख्या को बार बार मांगने पर बैठक में रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं द्वारा कोटिकरण की प्रक्रिया को भी शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई ताकि मंडल स्तर पर कनिष्ठ सहायक से लेकर वरिष्ठ सहायक के पदों पर भी पदोन्नति संशोधन हो सके। मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती द्वारा सभी मामलों के निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की बात कही गयी। सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा कहा गया है कि सभी मामलों में वार्ता नहीं करने व समाधान नहीं किए जाने पर पुनः आमरण अनशन का नोटिस दिया जायेगा।सभी पदाधिकारियों द्वारा इस पर सहमति जताई गई है।श्री पाठक ने कहा कि निदेशालय की मनमानी व लापरवाही द्वारा लगातार पदोन्नति बाधित की जा रही है जिससे सदस्यों में असंतोष व्याप्त है।पदाधिकारियों द्वारा सभी मंत्रियों व विधानसभा उपाध्यक्ष को इस संबंध में ज्ञापन दिए जाने की भी बात कही है।सभी जनपदों से एक दिन एक साथ ज्ञापन भेजे जायेंगे।मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के संबंध में जारी कार्यालय ज्ञाप में संशोधन नहीं होने पर भी रोष जताया है।मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को भी जनपद से बाहर पदोन्नति किये जाने पर रोष व्यक्त किया गया है।मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को भी जनपद के भीतर ही पदोन्नति करने की बात कही है।सभी मामलों को वार्ता में रखा जाएगा।सभी अवशेष मामलों में अतिशीघ्र ज्ञापन भी सभी माननीयों को प्रेषित किए जायेंगे।आज की कुमाऊं मंडल नैनीताल की आनलाइन, आफलाइन व दूरभाष बैठक में गढ़वाल मंडल के सचिव सीताराम पोखरियाल द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।कुमाऊं मण्डल के जनपद नैनीताल से मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती,जगमोहन सिंह रौतेला पूर्व उपाध्यक्ष कुमाऊं मण्डल,हरिशंकर नेगी जिलाध्यक्ष,तरुण तिवारी सचिव,कमल चौधरी पूर्व जिला सचिव,
जनपद अल्मोड़ा से धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव कुमायूं मंडल,पुष्कर सिंह भैसोड़ा जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा,
पंकज जोशी जिला मंत्री,दलीप मेहता जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मुकेश जोशी जिला उपाध्यक्ष,मोहित डौर्बी,हेमन्त जोशी,अर्जुन नेगी,राम सिंह गैंडा,गोपाल सिंह भाकुनी,बलवंत सिंह तड़ागी,हयात जैम्याल,योगेन्द्र बिष्ट,गोविन्द मेहता,कमल बिष्ट,पान सिंह,प्रहलाद सिंह रावत,जगदीश,प्रशांत शर्मा,श्रीमती के देवड़ी,जनपद ऊधमसिंहनगर से अध्यक्ष वीरेन्द्र पांडेय,सचिव हरजीत,चंपावत से अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी,सचिव रविन्द्र पांडेय,जनपद बागेश्वर के भुवन जोशी संरक्षक,विजय जोशी अध्यक्ष,इन्द्रेश कोरंगा सचिव,जनपद पिथौरागढ़ से सौरभ चंद सचिव,कैलाश बिष्ट सचिव व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।बैठक का संचालन धीरेन्द्र कुमार पाठक व अध्यक्षता जगमोहन सिंह खाती ने की।सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर वार्ता के लिए नहीं बुलाने पर एशोसिएशन पुनः आमरण अनशन को बाध्य होगी जिसकी सूचना आज लिखित रूप से शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देहरादून को भेज दी गयी है।
