अल्मोडा-पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष संजय शाह रिख्यू ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि पूर्व में जिला पूर्ति अधिकारी से लेकर खाद्य सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया गया था जिसमें 13 माह के भुगतान के लिए निवेदन किया गया था।बड़ी मुश्किल से इस समय सरकार ने 5 माह का कुल भुगतान सरकारी सस्ता विक्रेताओं को दिया है। जबकि 13 माह के भुगतान में विलंब होने के कारण आज सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता हजारों हजारों रुपए की उधारी में है।वे बड़ी मुश्किल से अपने घर परिवार का खर्चा चला रहे हैं।ऐसे में पांच माह के भुगतान से कैसे उनका परिवार का खर्चा चलेगा और जो उनके ऊपर लोगों से मांगी गई उधारी बाकी है उसका निस्तारण कैसे होगा?पूर्व में नंदा देवी गीता भवन में जिले के सभी पदाधिकारी से डीलरों की बैठक की गई थी।उस बैठक में निर्णय लिया गया था कि 1 अक्टूबर 2023 से कोई भी डीलर राशन नहीं उठाएगा और ना ही वितरण करेगा।आज भी जिला संगठन अपनी पूर्व निर्धारित मांग पर अड़ा है। जब तक शासन हमारे सभी बिलों का भुगतान नहीं करता तब तक कोई भी डीलर राशन नहीं उठाएगा और 1 अक्टूबर से होने वाली हड़ताल जारी रहेगी।अभी जल्दी ही पूरे भारतवर्ष में ही नहीं विदेशों में भी भारतीयों का सबसे बड़े त्यौहार दीपावली नजदीक आने वाला है इसके तुरंत ही बात दशहरा भी नजदीक है ऐसे में घर परिवार की बच्चों की फीस से लेकर घर की सफाई व्यवस्था खर्चे से लेकर मात्र पांच माह के लाभांश के बिलों से किसी भी डीलर का पूरा नहीं होना है। एक ओर तो सरकार विभागों में दीपावली में तनख्वाह के साथ साथ बोनस की सुविधा भी देती है।वहीं सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं द्वारा जो फ्री में राशन बांटा जा रहा है जो है उसका ही पूरा पेमेंट नहीं कर रही है। जो की इस पेमेंट पर डीलरों का अपना पूरा अधिकार है। ऐसे में सरकार की दोहरी नीति समझ में नहीं आ रही है।उन्होने जिले के सभी डीलरों से निवेदन किया हैं कि एक अक्टूबर 2023 से कोई भी डीलर गोदाम से राशन नहीं उठायेगा।अगर किसी डीलर के द्वारा राशन बांटा जाएगा या गोदाम से लिया जाएगा तो वह उसकी अपनी जिम्मेदारी होगी।भविष्य में संगठन भी उस डीलर से उसी के हिसाब से बात करेगा।जबकि उत्तराखंड के सभी जिलों में 1 अक्टूबर से राशन गोदाम से नहीं लेने के लिए अल्मोड़ा के संगठन को सभी अपना पूर्ण समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने अल्मोड़ा के सभी डीलरों से निवेदन किया है कि संगठन के आह्वान पर अपना पूर्ण समर्थन संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपना अमूल्य सहयोग दें।जिससे कि संगठन भी हमेशा सभी के लिए संघर्ष कर सके।
