अल्मोड़ा-दीपावली अवकाश दिनांक 1 नवम्बर को घोषित करने पर मुख्यमंत्री,मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी,सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी का आभार व्यक्त किया गया।एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के पूर्व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक,वर्तमान अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा,सचिव हरजीत, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती,उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष डा मनोज कुमार जोशी, फार्मासिस्ट संगठन के मंडलीय अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार पाठक,जिला अध्यक्ष डी के जोशी,डा ललित चन्द्र पाठक द्वारा भी मुख्यमंत्री व शासन के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने समस्त इलैक्ट्रोनिक व प्रिंट मीडिया का भी आभार व्यक्त किया कि उनके द्वारा तत्परता से इस मांग को शासन व सरकार के सामने रखा।धीरेन्द्र कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष फैडरेशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल ने कहा कि भविष्य में सभी बातों को ध्यान में रखते हुए अवकाश घोषित किया जाना चाहिए ताकि अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। दिनांक 1 नवम्बर को अवकाश घोषित होने पर सभी कार्मिकों व शिक्षकों,छात्र छात्राओं को भारी राहत मिली है और वे वर्ष का त्यौहार दीपावली को खुशी-खुशी मनायेंगे। त्वरित समाधान हेतु आभार व्यक्त किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *