अल्मोड़ा-अल्मोड़ा नगर के ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर के बाहर बाजार को जाने वाले मुख्य पैदल मार्ग को अवैध पार्किंग के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है।लोगों के द्वारा यहां पर अनियमित तरीके से सैकड़ों दो पहिया वाहन पार्क किये जा रहे हैं।जिससे रास्ते में पैदल चलने की जगह नहीं बची है।इससे स्थानीय व्यापारियों में रोष है।साथ ही स्कूली बच्चे,बुजुर्ग और महिलाओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।विदित हो कि पिछले कई माह से विश्वप्रसिद्ध मां नन्दा देवी मन्दिर से लगे बाजार को जाने वाले पैदल मार्ग में लोगों के द्वारा अपने दो पहिया वाहनों को अनियमित तरीके से खड़ा कर दिया जाता है और दिन भर यही स्थिति बनी रहती है।जहां इससे एक ओर नन्दादेवी बाजार के व्यवसायियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर स्कूली बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को भी इस मार्ग से निकलने में काफी दिक्कते होती हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि अवैध पार्किंग की तरह दिख रही नन्दा देवी बाजार की तरफ ना ही जिला प्रशासन की नजर जा रही और ना ही नगर निगम की।
