अल्मोड़ा-आज जिला कांग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में उत्तराखंड कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग की बैठक संपन्न हुई जिसमें सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी उपस्थित रहे।उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं के साथ धोखा है।जहां एक तरफ सामान्य सैनिक को पेंशन,ग्रेजुटी समेत कैंटीन एवं मेडिकल की सुविधा मिलती थी वही अग्नि वीर को इन सभी सुविधाओं से वंचित रखा गया है।उन्होंने कहा कि संबंध में उनके द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर वह जन-जन तक पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा करती है।यह योजना देश की सेना,युवाओं और सैनिक परिवारों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है।सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी ने कहा कि अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को मात्र 4 वर्षों के लिए सेना में रखा जाना न तो देश की सुरक्षा के हित में है और न ही युवाओं के भविष्य के लिए सुरक्षित।सेना जैसी अनुशासित और पेशेवर संस्था में अस्थायी व्यवस्था लागू करना,उसकी क्षमता और अनुभव को कमजोर करता है।उन्होंने कहा कि इस योजना में न पेंशन की व्यवस्था है,न ही दीर्घकालिक सामाजिक सुरक्षा।जो युवा अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष देश की सेवा में लगाते हैं,उन्हें 4 साल बाद बेरोज़गारी और अनिश्चित भविष्य की ओर धकेल दिया जाता है।यह युवाओं के सपनों को तोड़ने वाली योजना है।अध्य्क्षता करते हुये जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि सरकार को चाहिए था कि वह सेना में स्थायी भर्ती को मजबूत करती,लेकिन इसके उलट सेना को ठेके पर चलाने की सोच लागू कर दी गई।इससे सैनिक परिवारों में भी भारी असंतोष और चिंता का माहौल है।कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि अग्निवीर योजना को तत्काल वापस लिया जाए,सेना में स्थायी भर्ती व्यवस्था बहाल की जाए,जवानों को पेंशन,सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक भविष्य सुनिश्चित किया जाए।जिला कांग्रेस कमेटी स्पष्ट करती है कि जब तक यह जनविरोधी योजना वापस नहीं ली जाती तब तक कांग्रेस पार्टी युवाओं और सैनिकों के हक़ में आवाज़ उठाती रहेगी और हर लोकतांत्रिक मंच पर इसका विरोध करेगी।कार्यक्रम मे नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,सुरेंद्र लाल टम्टा,महेंद्र सिंह मनराल केशव दत्त पाण्डेय,दान सिंह, विनोद सिंह,चंद्र प्रकाश,राजू भट्ट कमलेश्वर कुमार,आनंद सिंह मेहरा,लोकमान सिंह मेहरा,चंद्र कुमार,श्याम सिंह दोसाद, किशोर नयाल,राजेंद्र कुमार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रौतेला, पार्षद वैभव पांडे,नारायण दत्त पांडे,आनंद सिंह बिष्ट,गोपाल चौहान,गोविन्द बाल्टीयाल,गोविन्द मेहरा,दीपेश कांडपाल,अख्तर हुसैन,राजेंद्र बोरा,परितोष जोशी,निज़ाम कुरैसी,तारा तिवारी,मनोज बिष्ट सहित अनेको कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
