चौखुटिया-युवक कांग्रेस की बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा के साथ ही पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया गया।वक्ताओं ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीति तय करने पर जोर दिया।इस मौके पर युवक कांग्रेस की विधानसभा इकाई का विस्तार भी किया गया।बैठक में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने आगामी इक्कीस दिसंबर को रोजगार को लेकर देहरादून में होने वाले प्रदर्शन को लेकर चर्चा की।उन्होंने पार्टी संगठन की मजबूती पर भी बल दिया।कार्यक्रम के संयोजक युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार ने सभी लोगों का स्वागत करते हुए भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी।इस मौके पर युवक कांग्रेस की विधानसभा इकाई का विस्तार किया गया जिसमें बिपिन जोशी को चौखुटिया तथा महेश बिष्ट को मासी का अध्यक्ष मनोनित किया गया।इसके अलावा सुंदर नेगी,हिमांशु भंडारी,मनीष कंडारी,राजू वर्मा व नरेश कुमार सहित कुल पांच सचिव बनाए गए।सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण स्वागत किया गया।बैठक का संचालन जीवन सिंह नेगी ने किया।बैठक में उक्त लोगों के अलावा विनोद कुमार, दिनेश वर्मा,विजय कुुमार,नीरज पांडे, महेंद्र बेड़िया,नीतिन सिंह,ईश्वर दत्त, मुकेश नेगी,जीवन सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
