बागेश्वर-आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कैंपस नोडल डॉ दीपा कुमारी को परिसर की समस्याओं के निराकरण के संबंध में ज्ञापन दिया गया।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि सत्र नियमित करने हेतु अगले सेमेस्टर की परीक्षा शीघ्र ही कराई जाएंगी अतः इस निमित्त प्रत्येक सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं संचालित की जाए।छात्र छात्राओं को अतिशीघ्र अगले सेमेस्टर की पुस्तकें आवंटित की जाए तथा अतिशीघ्र पुस्तकालय में सभी विषयों की पुस्तकें उपलब्ध की जाएं।बढ़ती गर्मी में छात्र छात्राओं की पेयजल व्यवस्था हेतु बन्द पड़े प्याउ को सुचारू किया जाये।शौचालयों की नियमित सफाई की जाए साथ ही छात्रा शौचालय में सैनिटरी पैड की वेंडिंग मशीन लगाई जाए।
