बागेश्वर-आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गरुड़ इकाई द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि जिसे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाती है इस के अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ जोशी ने गरुड़ इकाई प्रवास कर गरुड़ इकाई के कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक समरसता दिवस पर संविधान निर्माता,समाज में समरसता की अलख जगाने वाले बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस पर राम मंदिर प्रांगण मे बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा सभी को बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेने को प्रेरित किया।इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष गरुड़ ललित पांडे ने बताया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सदैव समाज के लिए एक आदर्श रहेंगे। संविधान निर्माण के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को एक समरसता के सूत्र में पिरोने के लिए बाबा साहब ने जीवन भर प्रयास किए तथा समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास सभी के लिए एक प्रेरणा पुंज है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाती है। यहां राम मंदिर गरोठ प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की जीवन से प्रेरित होकर उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी, आशीष कुमार,छात्रसंघ अध्यक्ष ललित पांडे,कोषाध्यक्ष पंकज दुबे,क्षेत्र पंचायत सदस्य गरुड़ शंकर दत्त जोशी, दीपांशु गुरुरानी,जगदीश जोशी,निशा गोस्वामी,संध्या,प्रिया आदि उपस्थित रहे।
