बागेश्वर-आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् बागेश्वर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा प्राचार्य के माध्यम से कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल को परीक्षा फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया एवं आवेदन तिथि बढ़ाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक राजेन्द्र सिंह दानू ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं का निराकरण एवं परीक्षा फॉर्म आवेदन की तिथि नहीं बढ़ाई जाती है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।