अल्मोड़ा-अल्मोड़ा परिसर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष द्वारा दुष्कर्म मामले में एबीवीपी मुखर हो गयी है। रविवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म के आरोप में फंसे पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। चौघानपाटा के पास एकत्रित हुए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पूर्व अध्यक्ष पंकज कार्की का पुतला फूंका। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष के इस कृत्य से समाज और कॉलेज शर्मशार हुआ है। नारी के साथ हुए अपमान को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस विपरीत स्थिति में एबीवीपी संगठन पीड़ित छात्रा के साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस, प्रशासन से आरोपी पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विदित हो कि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पर कॉलेज की ही एक छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मौके पर एबीवीपी जिला संयोजक राहुल कुमार, नगर मंत्री नितिन पारछा, रोहित कुमल्टा, साहिल नेगी, तुषार जोशी, उदय पवार, लक्की, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *