अल्मोडा़-आज सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री किरन पंत,कोतवाली निरीक्षक बसन्ती आर्या एवं सब इन्सपेक्टर पूनम रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री किरन पंत ने कहा कि समाज में नारियों का सम्मान होने से ही संस्कृति और मानव सभ्यता का कल्याण होता है।भारत के इतिहास में नारियों ने जो बलिदान देशहित में किया उसे भुलाया नही जा सकता।विशेषकर हमारे देश में नारी शक्ति इतिहास का एक स्वर्णिम पन्ना है।इस कार्यक्रम में छात्रसंघ के समस्त पदाधिकारी एवं परिसर के अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रही।