पिथौरागढ़-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल प्रांत का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग एवं 21 वां प्रांत अधिवेशन सरस्वती विद्या मंदिर जाटनी पिथौरागढ़ में 10 दिसंबर से 13 दिसंबर तक संपन्न हुआ।कोविड 19 के मानकों को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं का कोविड टेस्ट होने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग के साथ वर्ग की शुरुआत हुई।वर्ग में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सैद्धांतिक भूमिका,कार्य पद्धति एवं आगामी योजना कार्यक्रम परिसर कार्य आदि विषयों पर चर्चा वार्ता हुई।13 दिसंबर को 21 वां प्रांत अधिवेशन संपन्न हुआ जिसमें सत्र 2020-21 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई।जिसमे छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी को बागेश्वर जिले के जिला संयोजक की अहम जिम्मेदारी मिली।सौरभ जोशी वर्तमान में छात्रसंघ अध्यक्ष हैं। इससे पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे।वर्तमान में जिला संयोजक की अहम जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने प्रदेश एवं शीर्ष नेतृत्व एवं मार्गदर्शकों का आभार प्रकट किया है।उन्होंने कहा कि संगठन कार्य को मजबूती देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर वह हर संभव प्रयास करेंगे जिससे कि संगठन नित्य प्रति उच्च आयामों पर जा सके साथ ही अन्य दायित्व वान कार्यकर्ताओं की घोषणा हुई।जिसमें
जिला संयोजक सौरभ जोशी,जिला सह संयोजक हिमांशु जोशी,विभाग सह संयोजक कृष्णा शाही,कुमाऊं सह संयोजक भूपेंद्र दानू ,प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रमुख राजेंद्र दानू,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित ऐठानी,कृष्णा फर्सवाण,भानु गड़िया,पंकज दुबे,पूजा फर्सवान आदि शामिल रहे।
