गरुड़-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गरुड़ इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा आज गरुड़ बाजार में मास्क वितरित किए गए।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी पुनः अपने पांव पसार रही है ऐसी स्थिति में अपना बचाव स्वयं के हाथों में है।मास्क पहनना हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन गया है।इसी के प्रति जागरूक करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर क्षेत्र में मास्क वितरित किए गए।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज दुबे ने बताया कि अधिकांश लोग अभी भी बेखौफ होकर बिना मास्क के घूम रहे है।इसी के प्रति जागरूक करते हुए लोगो को मास्क दिए गए।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता विभिन्न प्रकार से समाज में काम कर रहे है चाहे रक्तदान हो या प्लाज्मा डोनेशन सेनिटाइजेशन हो।इस दौरान पंकज दुबे,नगर मंत्री राज गोस्वामी,अमित शर्मा, जगदीश, सागर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।