बागेश्वर-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बागेश्वर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा परिसर में विचार गोष्ठी आयोजित की गई।जिसमें छात्र छात्राओं,कार्यकर्ताओं के मध्य स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर सभी ने अपने विचार प्रस्तुत किए।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रत्येक वर्ष स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाती है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पिछले वर्ष भी नशा मुक्त बागेश्वर की थीम पर आधारित क्रॉस कंट्री दौड़ एवं संगोष्ठी का आयोजन किया था।यहां सभी वक्ताओं ने युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर गहन चिंतन किया।विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडे ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद युवाओं को नई राह दिखाकर राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।स्वामी विवेकानंद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं सभी युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होंने भारत की संस्कृति सभ्यता को विश्व पटल पर रखने का कार्य किया। आज युवा जो अधिकांश नशे एवं विभिन्न प्रकार से भ्रमित हो रहे हैं उन्हें स्वामी विवेकानंद के जीवन से सीख लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है । एवं छात्र छात्राओं ने विवेकानंद को स्मरण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर प्रांत सह छात्रा प्रमुख पूजा फर्सवान,भूपेंद्र दानू,राजेंद्र दानू,सौरभ जोशी,आशीष कुमार, वन्दना,ललिता थापा,इंदु ,पूजा,रविंद्र मेहरा,हरेंद्र दानू,शिवपूजन,विक्रम,पवन,शिल्पा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
