बागेश्वर-आज स्वंतत्रता संग्राम सेनानी कुमाऊं केसरी पंडित बद्री दत्त पांडे की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बागेश्वर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा महाविद्यालय में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्थित कुमाऊं केसरी पंडित बजे दत्त पांडे की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।छात्रसंघ अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सौरभ जोशी ने बताया कि बद्री दत्त पांडे एक महान स्वतंत्र संग्राम सेनानी थे जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई थी।इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।यहां आयोजित कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री शिवम पांडे,कॉलेज अध्यक्ष राहुल जोशी,राहुल टाकुली,खजान टँगड़िया,कृष्णा फ़र्शवान,आकाश कुमार,आशीष कुमार,लता,ललिता, कविता,प्राची रावत,ललिता थापा, योगेश जोशी,उज्जवल साह,शैली खेतवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।