बागेश्वर-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शत प्रतिशत मतदान हेतु अभियान चलाया जा रहा है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा अनुसार गांव गांव जाकर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ग्राम भूल्युडा मंडलसेरा में जाकर मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक एवं छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शत प्रतिशत मतदान के लिए आवाहन कर रही है एवं घर घर जाकर प्रत्येक मतदाता को मतदान के लिए जागरूक कर रही है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान ना भूलें।आधुनिक भारत के निर्माण में शत-प्रतिशत मतदान न भूलें।जैसा कि 2022 में उन्होंने बताया लोकतंत्र का पर्व विधानसभा चुनाव संपन्न होने जा रहा है।हम नागरिकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें।शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लेकर युवाओं व सभी भारतीय नागरिकों को मतदान के लिए जागरूक करें।इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित एवं समाज हित में कार्य करने वाली सरकार के पक्ष में मतदान करने की बात कही । उन्होंने भारत के टुकड़े टुकड़े एवं भारत की बर्बादी के नारे लगाने वालों के समर्थकों से सावधान रहने की बात कही।भारतीय सेना को अपमानित करने वाले शहरी नक्सलवादी माओवादी वामपंथियों से सावधान रहने की बात कही और दिलबर नेगी के हत्यारों के समर्थकों से सावधान रहने की बात कही और साथ ही सेना के सम्मान के लिए संकल्प राम मंदिर निर्माण करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को सम्मान देने वाली सरकार के पक्ष में मतदान करने की बात कही उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अभियान चलाया जाएगा।शत प्रतिशत मतदान जागरूकता अभियान में हरेंद्र दानू ,रविंद्र मेहरा ,योगेश जोशी खजान टंगडिया, शिवपूजन तिवारी लक्ष्मण ,पूजा फ़र्श्वान,हेमा जोशी मानसी पाठक आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।