अल्मोड़ा-आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अल्मोड़ा इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोबन सिंह जीना परिसर के परिसर निदेशक के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल एवम् सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपतियों को ज्ञापन दिया।ज्ञापन के माध्यम से छात्रनेताओं ने कहा कि अप्रैल माह से जुलाई माह तक कोरोना संक्रमण के कारण परिसर बंद था।ऐसे में शिक्षण कार्य बेहद प्रभावित हुआ है।पर्वतीय क्षेत्रों में नेटवर्क की अनुउपलब्धता एवं समस्या के कारण आनलाईन शिक्षा से अधिकांश छात्र छात्राएं वंचित रह गये हैं।ऐसी स्थिति में इतने कम समय में छात्र छात्राओं का शिक्षण कार्य पूरा हो पाना असम्भव है।पूर्व में समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली कि कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर सितम्बर-अक्टूबर में वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी।विश्वविद्यालय के माध्यम से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त ना होने के कारण विद्यार्थियों में भ्रम की स्थिति है।जुलाई माह तक विद्यार्थियों के अगले सेमेस्टर के प्रवेश/परीक्षा फार्म नहीं भरे गये हैं और ना ही आनलाईन/आफलाईन कक्षाओं का संचालन हुआ है।अभाविप ने मांग की है कि यूजीसी की गाईडलाईन एवं उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की तर्ज पर एवं भविष्य में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए द्वितीय वर्ष,सेमेस्टर एवं वार्षिक एक्स छात्र छात्राओं की पिछली कक्षाओं के अंकों के आधार पर असाइनमेंट आधारित परीक्षा,ओपन बुक सिस्टम आदि के आधार पर प्रमोट किया जाए।प्रमोट ना करने की स्थिति में महाविद्यालय/परिसर सुचारू रूप से खुलने पर छात्र छात्राओं की दो माह की आफलाईन कक्षाएं संचालित की जाए तत्पश्चात् परीक्षाएं कराई जाएं।ज्ञापन देने वालों में अभाविप के जिला संयोजक कृष्णा नेगी,प्रदेश एस एफ डी प्रमुख निर्मल तड़ागी,जिला सह संयोजक धीरेन्द्र बेलवाल, नगर मंत्री पंकज बोरा,निकेश बिष्ट, दिवाकर नेगी,नवीन आदि उपस्थित रहे।