अल्मोड़ा-अभियंता दिवस के उपलक्ष्य में आज शक्ति सदन अल्मोड़ा में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ शाखा अल्मोड़ा के तत्वाधान में इंजीनियर डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें भारी संख्या में विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों के अभियंता एकत्रित हुए।अभियंताओं द्वारा भारत रत्न इं० मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया एवं इं०आर० के० दत्त की फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया,साथ ही उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।इंजीनियर डे के उपलक्ष्य पर विगत दिनों जिला अस्पताल अल्मोड़ा में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया था जिसमें लगभग 15 अभियंताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंo दीपक सिंह मटियाली मंडल सचिव कुमाऊं क्षेत्र रहे।कार्यक्रम का संचालन जनपद सचिव इंo प्रफुल्ल कुमार जोशी द्वारा किया गया।कार्यकम में इं० जीवेश वर्मा, इं०रिनी पांडे,इंo रवि दानी, इंo शेखर पांडे, इंoकमल पालीवाल,इंo धीरज जोशी,इंo मनीष कुमार,इंo गणेश जोशी,इंo प्रदीप जोशी,इंoविपिन तिवारी,इंo अशोक सिंह आदि अभियंता उपस्थित रहे।
