अल्मोड़ा-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा शचि शर्मा ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 22 सितम्बर को प्रातः 10:00 बजे से विपिन चन्द्र त्रिपाठी कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज, द्वाराहाट में वृहद बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। साथ ही विभिन्न विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे जिसमें आम जनमानस की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वृहद बहुउद्देशीय शिविर में उच्च न्यायालय नैनीताल, उत्तराखण्ड के वरिष्ठ न्यायमूर्ति व कार्यपालक अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल मनोज तिवारी, सदस्य सचिव उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जनपद अल्मोड़ा के जिला सत्र न्यायाधीश सहित बार संघ के समस्त अधिवक्तागण व अन्य विभागों के अधिकारीगण द्वारा भी शिरकत की जाएगी।
