जागेश्वर-आज आरासल्पड़ में बूथ कांंग्रेस कमेटी का गठन किया गया।जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट,न्याय पंचायत अध्यक्ष हरीश जोशी,वरिष्ठ पत्रकार गणेश पाण्डेय,प्रकाश पाण्डेय,क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश जोशी सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वहीं कांंग्रेस आई टी विधानसभा अध्यक्ष एवम् वरिष्ठ कांंग्रेसी नेता राजेंद्र बिष्ट ने चौना बूथ कांंग्रेस कमेटी का गठन किया।इस अवसर पर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि आज जनता इस डबल इंजन की भाजपा सरकार में महंगाई,बेरोजगारी और अवरूद्ध विकास से त्रस्त हो चुकी है।अच्छे दिनों का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार महंगाई को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है।उन्होंने कहा कि जनता आज उम्मीद भरी निगाहों से कांंग्रेस की ओर देख रही है।अवरुद्ध विकास,बेतहाशा बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी से आम जन आज त्रस्त हो चुका है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि सभी कांंग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर अब जन जन तक जाएं तथा उन्हें कांंग्रेस की नीतियों सज अवगत कराएं।उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से २०२२ में कांंग्रेस पार्टी उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी तथा जो विकास वर्तमान सरकार में अवरुद्ध हो चुका है उन विकास कार्यों को तेजी से आगे बढा़या जाएगा।कांंग्रेस आई टी विधानसभा अध्यक्ष एवम् वरिष्ठ कांंग्रेसी राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने चौना बूथ कांंग्रेस कमेटी का गठन करते हुए कहा कि विगत वर्षों में प्रदेश की सत्ताधारी भाजपा सरकार ने द्वेष भावना से ग्रसित होकर क्षेत्र के विकास कार्यों को रोकने का काम किया है।जिन विकास कार्यों की स्वीकृति पूर्व में की गई थी उनकी भी धनराशि इस विकास विरोधी सरकार ने वापस मंगा ली है।आज प्रदेश में कहीं भी कोई विकास कार्य नहीं चल रहें हैं,युवाओं के रोजगार की कोई नीति नहीं है,कर्मचारी जहां तहां हड़ताल पर बैठे हुए हैं,मंहगाई चरम सीमा पर है,सरकार संवेदनहीन हो गई है,जनता व प्रदेश की कोई चिंता नहीं है।सरकार के नुमाइंदे अपनी मौज मस्ती में व्यस्त हैं।देश की परिसम्पतियों को निजी हाथों को सौंप कर पूंजिपतियों की तिजोरी भरने का काम किया जा रहा है तथा उनसे चंदा लेकर चुनावों में पानी की तरह बहाने का काम किया जाता है,ऐसे नापाक इरादों के लोगों से सावधान रहकर इनके हाथों से देश व प्रदेश को बचाना है।उन्होंने कहा कि आप सभी ने एकजुट होकर क्षेत्र व प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करना है।ताकि गरीबों,युवाओं, किसानों का हित सुरक्षित हो तथा प्रदेश का विकास गति पकड़ सकें।उन्होंने कहा कि क्षेत्र व प्रदेश का विकास केवल कांग्रेस ही कर सकती हैं जो भी विकास कार्य हुए हैं केवल कांग्रेस ने ही किये है,भाजपा सरकार द्वारा ऐसा कोई कार्य नहीं किया गया जिसकी चर्चा की जाय।उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि हम सभी को एकजुट होकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस की मजबूती के लिए आगे आना होगा।