जागेश्वर-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीवान सतवाल ने जागेश्वर विधानसभा के विकासखंड लमगड़ा में एक माह से अधिक समय से आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस के खराब होकर खड़ी होने पर गहरा रोष व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि अधिकारियों से कई बार वार्ता करने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है।एंबुलेंस लमगड़ा के छडौजा पर ही खड़ी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश से लेकर देश तक केवल प्रचार प्रसार में जुटी पड़ी है।उनके जनप्रतिनिधियों को ऐसी समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं।ऐसा लगता है की बीजेपी की सरकार हासिए पर जा चुकी है।समस्या का निराकरण अति शीघ्र ना होने पर कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों के लिए जो सीधे जनता से जुड़े हैं उन सारे मुद्दों को कांग्रेस लगातार उठाने का प्रयास करेगी तथा तत्काल एंबुलेंस सुचारू नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
