अल्मोड़ा-अल्मोड़ा दुग्ध संघ के प्रबंधक राजेश मेहता ने बताया कि दुग्ध संघ द्वारा आंचल दूध की खाली 30 पॉलिथीन वापिस करने पर स्क्रेच कार्ड दिए जा रहे है,जिसमे अभी तक 215 इनाम दिये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ लोगो के स्वास्थ का ध्यान रख कर ही दूध मार्केट में भेजता है।साथ ही नगर को स्वच्छ रखने के लिए ईनामी स्कीम चला कर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी कर रहा है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि सभी लोग अधिक से अधिक आंचल दूध का प्रयोग करे एवम खाली पॉलिथीन देकर इनाम भी पाए।
