अल्मोड़ा-दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड अल्मोड़ा ने अपने प्रमुख उत्पाद आँचल छेना रबड़ी को पुनः बाजार में उतारा है।वर्तमान में मांगलिक कार्यक्रमों की बढ़ती मांग को देखते हुए इसे 100 ग्राम के डिब्बे में फिर से लॉन्च किया गया है।दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश चंद्र खोलिया ने बताया कि छेना रबड़ी को उपभोक्ताओं और दुग्ध एजेंटों के लिए और अधिक आकर्षक बनाने के उद्देश्य से एक विशेष स्कीम चलाई जा रही है। इस स्कीम के तहत उपभोक्ताओं को पनीर के दो पैकेट खरीदने पर एक डिब्बा छेना रबड़ी मुफ्त दिया जा रहा है,जबकि आँचल दुग्ध विक्रेताओं को दो किलोग्राम पनीर खरीदने पर एक डिब्बा छेना रबड़ी मुफ्त दी जा रही है। उन्होंने सभी दुग्ध उपभोक्ताओं और एजेंटों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की और कहा कि बिना किसी स्कीम के भी छेना रबड़ी ₹30 प्रति डिब्बा के हिसाब से आँचल दुग्ध विक्रेताओं या संघ के मिल्क बार पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *