अल्मोड़ा-प्रभारी जीएम दुग्ध संघ अल्मोड़ा ने बताया कि दुग्ध संघ कार्यालय में आज आँचल बाल मिठाई को दुग्ध संघ के अध्यक्ष गिरीश खोलिया ने लान्च किया। इस अवसर पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष ने कहा कि ऑचल का हर प्रोडक्ट शुद्ध व पोष्टिक है। उन्होने आवाहन किया कि इस दिवाली लोग ऑचल की बाल मिठाई के साथ इस शुभ त्यौहार को मनायें।उन्होने बताया कि ऑचल बाल मिठाई /चाकलेट की दर मु० 200 प्रति 500 ग्राम है।कहा कि ऑचल की बाल मिठाई शुद्ध खोये से निर्मित है तथा इसमें कोई भी मिलावट नही है।उन्होंने कहा कि किसान को वाजिब दूध का दाम मिले इसका प्रयास लगातार जारी है।ऑचल मिठाई सस्था के मिल्क बार (शिखर होटल के पास),ऑचल के मिल्क एटीएम वैन, ऑचल के मिल्क एजैन्ट के माध्यम से आम लोगों तक उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर सहायक निदेशक डेरी लीलाधर सागर, प्रभारी वित्त देवेन्द्र वर्मा, सुरेश बेलवाल, प्रभारी प्रशासन कमला बिष्ट, प्रभारी विपणन पिताम्बर दत्त, प्रभारी दुग्घशाला राजेन्द्र काण्डपाल प्रभारी अभियंत्रण शिव शंकर बौरा, प्रभारी स्टोर शेर सिंह, राजेन्द्र लटवाल, प्रेम सिह, पुष्पा तिवाडी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *