बागेश्वर-विधानसभा बागेश्वर के सामाजिक कार्यकर्ता भीम कुमार द्वारा प्रैस को जारी बयान में कहा गया कि इस कोरोना काल में आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने में सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में जहां आम आदमी अपना जीवन बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है,लोग अपना रोजगार खो चुके हैं,सभी प्रकार की उद्योग बंद है,व्यापारी परेशान है इन सब बातों पर सरकार का ध्यान नहीं है।सरकार को इस कोरना काल में आम आदमी की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि आम आदमी अपना भरण पोषण कर सके।उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द गरीब लोगों को मुफ्त राशन देने की घोषणा करनी चाहिए।सरकार को अगले तीन-चार महीने के लिए हर किसी के लिए बिजली-पानी के बिल तत्काल प्रभाव से माफ कर देने चाहिए,सरकार को सरकारी हो या फिर निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की घोषणा करनी चाहिए ताकि गरीब व्यक्ति को भी बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।सरकार को व्यापारियों,फड़ व्यापारियों,फुटपाथ पर अपना जीवन यापन करने वाले एवं फेरी लगाकर अपना गुजर बसर करने वाले व्यक्तियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने छोटे या बड़े बैंकों से लोन लिए हैं चाहे वो किसी भी प्रकार के लोन हो किसी भी योजना के तहत हो उनको भी राहत देनी चाहिए।