पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स सुमित पाण्डे की पहल पर जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा नगरपालिका के सहयोग से पिथौरागढ़ नगर क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मुख्य चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगाये गए एल०ई०डी०स्क्रीन पर विभिन्न जागरुकता सम्बन्धी वीडियो संदेश चलाकर आम जनमानस को जागरुक किया जा रहा है।जैसे यातायात नियमों का पालन करने, महिला सम्बन्धी कानूनों की जानकारी, बाल अपराध (पोक्सो अधि०),नशा मुक्ति,साइबर अपराध आदि महत्वपूर्ण जानकारी को आम जनमानस तक पहुँचाने हेतु विभिन्न जागरुकता सम्बंधी वीडियोज को एल०ई०डी० स्क्रीन पर चलाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है,ताकि आम जनमानस को भी समस्त कानूनी जानकारी मिल सके तथा वह किसी भी अपराध का शिकार होने से बच सकें।
