अल्मोड़ा-आगामी दो मार्च को अल्मोड़ा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी के आगमन पर होने वाले कार्यक्रम को ले कर आम आदमी पार्टी कार्यालय अल्मोड़ा में एक बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु चर्चा कर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश जारी किये गये।संगठन मन्त्री मनोज गुप्ता के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया गया।साथ ही उन्होंने कहा की मीडिया टीम का गठन कर शीघ्र ही सोशल मीडिया और बैनर पोस्टरों के माध्यम से दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कार्यो की जानकारी जन जन तक पहुँचाई जाएगी।संगठन मंत्री ने कहा कि हमारी दो टीमें उत्तराखण्ड में भी केजरीवाल कैम्पेन के तहत कार्य कर रही है।एक टीम घर घर दस्तक दे लोगों को आप पार्टी की नीतियों और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे अभूतपूर्व कार्यों से लोगों को अवगत करा सदस्यता दिला रही है।वहीं दूसरी टीम वीडियो वैन द्वारा अल्मोड़ा के लोगों तक केजरीवाल द्वारा किये गये काम और उनके संदेश को ऑडियो वीडियो के माध्यम से लोगों तक पहुँचा रही है। मनोज गुप्ता ने कहा कि आप के प्रति जनता का रुझान बहुत सकारात्मक है और लोग भी बड़े उत्साहित हो आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में आम आदमी पार्टी से कई नामी गिरामी लोगों के जुड़ने की सम्भावना है जिसका खुलासा उचित समय पर किया जायेगा।उन्होंने आम आदमी पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं की सराहना कर उनका धन्यवाद दिया जिनकी मेहनत से ही प्रतिदिन पार्टी के साथ लोग जुड़ते चले जा रहे हैं।
