अल्मोड़ा-आम आदमी पार्टी से लोगों के जुडने का सिलसिला लगतार बढता जा रहा है,शहर के तमाम समाजसेवी एवं सिविल सोसाईटी के लोग अरविंद केजरीवाल की कार्यनीति से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थाम रहै हैं।वहीं साथ साथ योग्य और ईमानदार व्यक्तियों को साथ लेकर संगठन विस्तार निरंतर किया जा रहा है।इसी कड़ी में उत्तराखंड बोर्ड के शोध अधिकारी पद से सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षाविद आनंद सिंह बिष्ट को आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया और उसके साथ साथ अल्मोडा के कयी प्रभुद्धज़नों ने आप का दामन थामा। जिनमे प्रमुखत: बैडमिंटन में विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके अल्मोड़ा निवासी भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी पद से सेवानिवृत्त वरिष्ठ समाजसेवी जगमोहन सिंह फर्त्याल,भारतीय जीवन बीमा निगम से रिटायर्ड उमेश चंद्र सिंह मेहता,स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त जीवन जोशी,समाज सेवी नवीन जोशी,मातृ शक्ति के रूप में ऊमा जोशी,गीता जोशी,अंजली किरन,माया आर्या,आरती बिष्ट एवं युवाओं में पंकज जोशी, मयंक कनवाल,अभय टम्टा,गुलशन कुमार,अभय कनवाल, समेत दर्जनों लोगों ने प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में मंगलवार को आप का दामन थामा।प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा कि उक्त सभी योग्य साथियों की वजह से सिविल समाज का एक बड़ा तबका आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ गया है।