अल्मोड़ा-अल्मोडा को कुमाऊँ मंडल से हटाकर गैरसैंण कमिश्नरी में जोड़ने के सरकार के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेत्रत्व में अनिश्चितकालीन धरने के छठे दिन लोगों का समर्थन लगातार अमित जोशी को मिल रहा है।एक ओर जहां अल्मोड़ा के हजारों निवासी पोस्टकार्ड एवं सिग्नेचर के माध्यम से आम आदमी पार्टी के धरने को अपना समर्थन दे चुके हैं वहीं दूसरी ओर अल्मोड़ा के बुद्धिजीवियों, राजनीतिक दलों एवं उत्तराखंड राज्य के आंदोलनकारियों ने भी धरने पर शिरकत कर आम आदमी पार्टी की इस मांग को जायज बताते हुए इसका समर्थन किया।इसी कड़ी में कल रात राज्य आंदोलनकारी एवं उत्तराखंड लोक वाहिनी के दयाकृष्ण कांडपाल द्वारा एवं आज दिन में सीपीआई(एम) के जिला संयोजक दिनेश पांडे जो कि एक राज्य आंदोलनकारी रहे हैं ने अल्मोड़ा को कुमाऊं में ही रखे जाने की मांग का धरने पर उपस्थित होकर समर्थन किया।आज एक ओर जहां सरकार के नुमाइंदों ने छ: दिनों से आंदोलनकारियों की कोई सुध नहीं ली है वही धीरे-धीरे आम आदमी पार्टी का यह धरना अल्मोड़ा का एक बड़ा जन आंदोलन बनता जा रहा है,जिसमें अल्मोड़ा शहर के सभी वर्गों के लोग युवा छात्र एवं तमाम बुद्धिजीवी इस आंदोलन को जायज बताते हुए अपना समर्थन दे रहे हैं।इस दौरान हजारों की संख्या में अल्मोड़ा वासियों ने सिग्नेचर और पोस्टकार्ड के माध्यम से आम आदमी पार्टी के इस अभियान का समर्थन किया है।कार्यकर्ताओं ने और जनता ने जोरदार नारेबाजी कर अल्मोड़ा को कुमाऊं में ही रखे जाने की जाने की मांग की।आपको बता दें कि आप उपाध्यक्ष आप कार्यकर्ताओं के साथ अल्मोड़ा को गैरसैंण कमिश्नरी से हटाने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।जहां वो दिन रात धरने स्थल पर ही बैठे कर अपनी मांगों को मनवाने की मांग कर रहे हैं।आप उपाध्यक्ष की मांग है कि सरकार गैरसैंण कमिश्नरी से अल्मोड़ा को हटाकर यहां की जनभावनाओं का सम्मान करे।धरने पर बैठे आप उपाध्यक्ष ने कहा ये आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कुमाऊं और अल्मोड़ा के जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस फैसले को वापिस न लिया जाय।इस दौरान उनके साथ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट,एन एल साह,जगमोहन फर्त्याल,अखिलेश टम्टा,रोहित सिंह,रजनी पंत,सुनीता पांडे,पूनम त्रिपाठी,राधा नेगी,मुन्नी प्रसाद,योगेंद्र अधिकारी,नकुल आगरी, भानु पांडे,एडवोकेट मनोज उप्रेती, दानिश कुरेशी,दिनेश कुमार,नीरज सिंह,प्रकाश कांडपाल,संगठन मंत्री मनोज गुप्ता,नवीन चन्द्र आर्य सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
