अल्मोड़ा-आज आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में घर घर सैनिटाईजेशन अभियान के तहत विवेकानंद पूरी वार्ड के अंतर्गत घर घर जाकर सैनिटाईजेशन कार्य किया गया।जिसमें 4 टीमों के रूप में आप कार्यकर्ताओं ने वार्ड के 4 अलग अलग हिस्सों से सैनिटाइजेशन का कार्य किया।आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने बताया की आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए इस घर घर सैनिटाइजेशन अभियान की सभी लोगों ने सराहना करी जिससे आप कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।उन्होंने बताया की आज 4 टीमों ने विवेकानंद पूरी वार्ड में सैनिटाइजेशन कार्य किया और आधे वार्ड में यह कार्य समाप्त हो चुका है। इसी प्रकार आगे आप कार्यकर्ता इस मुहिम के तहत सभी वार्डों और गावों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाएंगे। उन्होंने बताया की इस मौके पर आप कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को मास्क और सैनिटाइजर भी बांटे।अमित जोशी ने उन तमाम साथियों का जिन्होंने इस अभियान में मदद करी है एवं आम आदमी पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं का जो कि विषम परिस्थितियों में भी सड़कों पर आकर लोगों की सेवा कर रहे हैं उनका धन्यवाद किया।इस अभियान में प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के साथ में जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, संदीप नयाल,अखिलेश टम्टा,जगत सिंह,नवीन चंद्र,नंदन लाल शाह, प्रकाश कांडपाल,नीरज सिंह,एस आर बेग,रोहित सिंह आदि मौजूद थे।