अल्मोड़ा-उत्तराखंड में बढ़ते बिजली बिलों के कारण आम आदमी पार्टी ने चौहानपाटा विद्युत कार्यालय के सामने सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की और बिजली के बिलों को प्रतीकात्मक रूप से आग लगाकर सरकार को चेतावनी दी है।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा की 10 तारीख को आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करेगी और इन जले हुए बिजली के बिलों की भभूति से मुख्यमंत्री को तिलक करेगी ताकि सरकार को सद्बुद्धि आए और आम जनता के हितों का रक्षण हो।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विद्युत उत्पादन का एक बड़ा केंद्र है जहां से अलग-अलग राज्यों को विद्युत दी जाती है एवं अन्य राज्य उत्तराखंड से विद्युत खरीदने के बाद अपनी जनता को विद्युत कम दरों पर उपलब्ध करा रहे हैं एवं दिल्ली जैसे राज्य उत्तराखंड से बिजली खरीदने के बाद मुफ्त में जनता को विद्युत दे रहे हैं।वहीं उत्तराखंड जहां विद्युत उत्पादन हो रहा है अपनी जनता को बढ़ती दरों पर विद्युत बेच रहा है जिस कारण से उत्तराखंड की जनता पीड़ित है।अगर जनता की बात करें तो जहां कॉविड के कारण आमदनी पूरी तरीके से चौपट हो गई है इस दुखद स्थिति में भी उत्तराखंड की निष्ठुर भाजपा सरकार ने बिजली के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि कर जनता के सामने घोर संकट पैदा कर दिया।आम जनता की इस दयनीय स्थिति का संज्ञान लेते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चौहानपाटा में बिजली के बिलों की प्रतियों को जलाकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के साथ आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट,जिला महासचिव जागमोहन फर्तियाल,संगठन मंत्री मनोज गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा रोहित सिंह, प्रदेश महासचिव नीरज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सौरभ पांडे,फड़ एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन चंद्र आर्य, संदीप नयाल,एस आर बेग,एन एल शाह,अखिलेश टम्टा,योगेंद्र अधिकारी, दिनेश कुमार,विवेक बिष्ट,उमेश लोहनी,आशीष रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।