अल्मोड़ा-आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में तिलकपुर में सेनेटाइजेशन करा।जिसमे नवीन कुमार,रवि कुमार,नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।बता दें कि लगातार पिछले 1 हफ्ते से आप कार्यकर्ता घर घर सैनिटाइजेशन अभियान के तहत अल्मोड़ा के सभी वार्डों, मोहल्लों और गावों में सैनिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं।साथ ही इस मौके पर जरूरतमंदों को आप कार्यकर्ताओं के द्वारा मास्क,सैनिटाइजर,फेस शील्ड व अन्य जरूरी राहत सामग्रियां बांटी जा रही हैं।
