अल्मोड़ा-आज आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा द्वारा तीसरे दिन घर घर सैनिटाईजेशन अभियान के तहत पलटन बाजार,थाना बाजार,टम्टा मोहल्ला,नरसिंह बाड़ी,राजपुरा,सरकार की आली,रैलापाली के अंतर्गत घर घर जाकर सैनिटाईजेशन कार्य किया गया।जिसमें 4 टीमों के रूप में आप कार्यकर्ताओं ने 4 अलग अलग क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया व जरूरतमन्दों को राहत सामग्री बांटी।आम आदमी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा सरकार की आली क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट,क्षेत्रीय प्रभारी अरूणोदय तिवारी,संदीप नयाल,दिनेश कुमार,ललित कनवाल के नेतृत्व में और पलटन बाजार,थाना बाजार,टम्टा मोहल्ला,नरसिंह बाड़ी क्षेत्र में अखिलेश टम्टा,नंदन लाल शाह,प्रकाश कांडपाल,नीरज सिंह,एस आर बेग के नेतृत्व में और राजपुरा क्षेत्र में नवीन चन्द्र,अफसान खान,रवि कुमार,विकास कुमार,रोहित सिंह के नेतृत्व में व्यापक सेनिटाईजेशन अभियान चलाया गया व जरूरत्मन्दों को राहत सामग्री बांटी गयी।
