नैनीताल-एस एस पी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी द्वारा नैनीताल पुलिस फेसबुक पेज से लंग्स एक्सपर्ट एंड काउंसलर का लाइव प्रसारण आज दोपहर 1 बजे किया जा रहा है जो कि काफी सराहनीय पहल है तथा हम सभी के लिए लाभदायी है।इस लाईव का उद्देश्य लोगों में कोरोना संक्रमित होने व मानसिक तनाव में रहने आदि के संदेह व सवाल होने पर उनका समाधान करना है।इसलिए आप सभी लोग दोपहर 1 बजे नैनीताल पुलिस के लाईव पेज से जुड़े तथा इस इस सकारात्मक पहल का लाभ लें।कोरोना कोरोना संक्रमित होने व मानसिक तनाव में रहने आदि की विस्तृत जानकारी एवं आमजन के सन्देह व सवालों के समाधान हेतु आज दिनांक 13-05-22021 समय 1 बजे से श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल,डॉ0 गौरव सिंघल (छाती रोग/आई.सी.यू. विभाग विशेषज्ञ),डाॅ0 युवराज पन्त (मनोचिकित्सक काउंसलर) के द्वारा नैनीताल पुलिस उत्तराखंड फेसबुक लाईव सेशन के माध्यम से आमजन के सन्देह व सवालों का समाधान किया जायेगा।आप लोग अधिकाधिक संख्या में NaininitalPoliceUttarakhand facebook page Live Session से जुड़कर जानकारियां/उपाय/बचाव के तरीके जानें।